inshorts

मेरी बायोपिक में रणवीर सिंह मेरा किरदार बखूबी निभा सकते हैं: करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने 'रोपोसो' पर एक लाइव शो के दौरान 'उनकी बायोपिक में उनका किरदार कौनसा अभिनेता निभा सकता है' के सवाल पर कहा, "रणवीर सिंह इसे बखूबी निभा सकते हैं।" करण ने कहा, "वह (रणवीर) गिरगिट की तरह हैं और वह अपना बेस्ट देंगे।" उन्होंने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि बायोपिक में उनका बचपन दिखाया जाए।