मेरी मॉर्फ्ड तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने 'इल्लीगल' के सेट पर अजीब व्यवहार किया: नेहा

अभिनेत्री नेहा शर्मा ने सिद्धार्थ कन्नन को बताया है कि 2018 में उनकी मॉर्फ्ड तस्वीर सामने आने पर वेब सीरीज़ 'इल्लीगल- जस्टिस आउट ऑफ ऑर्डर' के सेट पर लोगों ने उनसे 'अजीब' व्यवहार किया। उन्होंने कहा, "मुझे तस्वीर के बारे में पता नहीं था…(लेकिन)...वे चर्चा कर रहे थे।" बकौल नेहा, "फिर मैंने देखा...शुरू में परेशान हुई...लेकिन मैं सच्चाई जानती थी।"