पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है, "मेरी लड़ाई पंजाब के लिए थी, न कि रेत के लिए।" उन्होंने कहा, "जिन्होंने ज़मीन, रेत और शराब माफिया को चलाया...उन्होंने सरकारी खज़ाने को लूटकर अपने स्वार्थ के लिए पंजाब को नीचा दिखाया।'' बकौल सिद्धू, "लड़ाई जारी है।''