मेरी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा अमिताभ बच्चन की वैनिटी वैन के टॉयलेट में पेशाब करना थी: विधु विनोद

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया है, "जीवन में मेरी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा बच्चन की वैनिटी वैन के टॉयलेट में पेशाब करना थी।" उन्होंने बताया, "अमिताभ के साथ फिल्म करना उतना ज़रूरी नहीं था जितना उनके पर्सनल वॉशरूम में पेशाब करना...मैं पहली मुलाकात में...उनके (अमिताभ) साथ बेरुखी से पेश आया था।"