मेरे 50 साल के सिनेमा करियर में मैंने अपने बारे में बहुत झूठे व भद्दे बयान सुने: ज़ीनत अमान

ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने 50 साल के सिनेमा के करियर में अपने बारे में इतने झूठे व भद्दे बयान सुनें हैं कि उनसे एक किताब भर जाए। उन्होंने कहा, "मुझे इनकी (बयान) सूची बनाने या इन पर प्रतिक्रिया देने की कोई इच्छा नहीं है, ये इतनी ज़रूरी नहीं कि मैं इन पर ध्यान दूं।"