मेरे और क्रिकेट के बीच एक खास रिश्ता है: क्रिकेट से जुड़ी 2 फिल्में करने पर श्रेयस

बायोपिक 'कौन प्रवीण तांबे' के ऐक्टर श्रेयस तलपड़े ने कहा है कि उन्हें क्रिकेट से एक खास जुड़ाव महसूस होता है। बकौल ऐक्टर, "शायद भगवान चाहते थे कि मैं क्रिकेटर बनूं। मेरे बड़े भाई भी ऐसा ही चाहते थे लेकिन ईश्वर की मर्ज़ी कुछ और थी। किसने सोचा होगा कि एक दिन मैं बतौर क्रिकेटर्स 2 यादगार भूमिकाएं निभाऊंगा।"