मेरे कपड़ों से दिक्कत है लेकिन रेप करने वालों से नहीं: अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर उर्फी

उर्फी जावेद ने 'अश्लील हरकतों' को लेकर मुंबई में अपने खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हैरान हूं कि लोगों को उनसे कोई...आपत्ति नहीं है जो मुझे खुलेआम रेप और हत्या की धमकी देते हैं।" उन्होंने लिखा, "आपको मेरे कपड़ों से दिक्कत है लेकिन रेप और हत्या करने वाले आदमियों से नहीं।"