'द कपिल शर्मा शो' के दौरान अभिनेेता सैफ अली खान ने मकान मालिक होने के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके किराएदार कॉल कर उनसे 'लीकेज और मकान के एयरकंडीशनर के काम नहीं करने' की शिकायत करते हैं। बकौल सैफ, "मैंने सोचा कि मुझे ये सब काम देखने के लिए कोई मैनेजर रखना पड़ेगा।"