मेरे कुकिंग वीडियोज़ देखकर मुझे मसालों के ऐड मिलने लगे थे, कुकिंग शो भी ऑफर हुआ: दिलजीत
गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर कुकिंग वीडियोज़ शेयर करने के बाद उन्हें मसालों के विज्ञापन मिलने लगे थे। उन्होंने कहा, "कुकिंग शो का ऑफर मिला था...मैंने कहा...वीडियोज़ को इतना सीरियस न लें। मेरे पास ध्यान देने के लिए और भी...काम हैं।" बकौल दिलजीत, कुछ रेस्टोरेंट के लोगों ने भी उनसे संपर्क किया था।