inshorts

मेरे को-ऐक्टर्स ने मुझ पर 'कम पैसे में नई लड़कियां लाते हैं' जैसे कमेंट किए थे: सुरभि

टीवी ऐक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने करियर के शुरुआती दिनों पर कहा है कि आसानी से सफलता मिलने के बाद लोग इसे पचा नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा, "को-ऐक्टर्स कमेंट करते थे...'कम पैसे में नई लड़कियां उठाकर ले आते हैं', 'टैलेंट होता नहीं है'...इसे नज़रअंदाज़ करती थी। मुझे उनके बारे में बुरा लगता था क्योंकि वे सिर्फ अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालते थे।"