'द रोमांटिक्स' की निर्देशक स्मृति मुंद्रा ने अभिनेता शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में डॉक्यू-ड्रामा की शूटिंग करने के अनुभव को शानदार बताया है। उन्होंने कहा, "शाहरुख की मेहमाननवाज़ी ए-प्लस थी। हमारे लिए चाय-नाश्ते का इंतज़ाम था।" बकौल स्मृति, शाहरुख को क्रू के सभी लोगों का नाम पता था और इतना याद रख पाना उनके लिए भी संभव नहीं है।