मेरे खिलाफ एक भी मामला मिला तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा: गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को लोकसभा में कहा अगर उनके खिलाफ एक भी मामला है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की एक टिप्पणी के जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने 2019 में नामांकन पत्र भरा था...अगर मैं एक भी मिनट के लिए जेल गया हूं...तो...मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।"