मेरे गाने बहुत चर्चित हो गए थे इसलिए मुझे बीपीओ की नौकरी छोड़ने को कहा गया था: बेनी दयाल

बीपीओ में काम कर चुके गायक बेनी दयाल ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं हमेशा से संगीतकार बनना चाहता था इसलिए...नौकरी छोड़ दी थी। दरअसल...मुझे नौकरी छोड़ने को कहा गया था क्योंकि उस समय मेरे गाने बहुत चर्चित हो गए थे।" उन्होंने कहा, "इससे मुझे ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद मिली...मेरी प्राथमिकताएं मेरे लिए ज़्यादा ज़रूरी होने लगीं।"