अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य ने कहा है कि उनके मैथ्स टीचर ने उनके साथ बचपन में दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी मां को इस बारे में बताया। हम सर के घर गए और उनकी पत्नी से शिकायत की।” बकौल देवोलीना, यह जानते हुए भी उनका (अभिनेत्री का) परिवार पुलिस के पास नहीं गया जबकि वह कठोर कार्रवाई चाहती थीं।