एनडीए से अलग होने और विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने की खबरों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है, "ना मेरे दिमाग में इसका विचार है...ना कल्पना की।" दरअसल, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और फिर नीतीश से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हुई।