डीजे निखिल चिनपा ने रविवार को ट्विटर पर एक धोखेबाज़ के वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें वह उनके नाम पर लोगों से पैसे मांग रहा है। चिनपा ने ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग करके बताया, "इंस्टाग्राम पर मैं जिन्हें फॉलो करता हूं और जिनके पास बिज़नेस अकाउंट है...उन्हें ये पैसे मांगने वाले मेसेज मिल रहे हैं।"