मेरे पास नौकरी है: 'आपको नौकरी करने की ज़रूरत है' कहने वाले ट्रोल से बिग बी की नातिन

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाल में 'प्रोजेक्ट नवेली' लॉन्च किया है। इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "प्रोजेक्ट नवेली से लैंगिक असमानता को कम करने की उम्मीद है।" इस पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "आपको नौकरी करने की ज़रूरत है...तभी आप ये सब कर पाएंगी।" जवाब में नव्या ने लिखा, "मेरे पास नौकरी है।"