कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निजी सचिव पी.पी. माधवन ने कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए रेप के आरोप 'झूठे' हैं और इसका उद्देश्य 'उनकी छवि को खराब करना' है। उन्होंने कहा, "मेरे पास...सबूत हैं कि यह शिकायत राजनीतिक प्रतिशोध...के चलते...हुई है।" दरअसल, दिल्ली में एक महिला ने माधवन पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।