मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही सरकार: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया है कि सरकार न केवल फोन टैप कर रही है बल्कि वह उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रही है। उन्होंने कहा, "क्या सरकार के पास और कोई काम नहीं है…सरकार का कर्तव्य क्या होता है?...विकास कराए...जनता की समस्याओं को समझे…इसके बजाय यह सरकार...लोगों के फोन टैप कर रही है।"