inshorts

मेरे माता-पिता सुपरस्टार थे लेकिन उन्होंने कभी अपने व्यवहार से ये जताया नहीं: सैफ

अभिनेेता सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके माता-पिता सुपरस्टार थे लेकिन उन्होंने कभी अपने व्यवहार से इसे ज़ाहिर नहीं होने दिया। दरअसल सैफ से पूछा गया था कि क्या वह "सुपरस्टार" के टैग को गंभीरता से नहीं लेते? उन्होंने कहा, "आपको बस सफलता के बहकावे में आने की ज़रूरत नहीं है।"