मेरे रहते हुए कोई आतंकी श्रीनगर के 100 किमी के दायरे में घुस नहीं सकता था: सत्यपाल मलिक

मेघालय के राज्यपाल व जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीर में हो रही लक्षित हत्याओं पर कहा, “मेरे रहते हुए कोई आतंकवादी श्रीनगर के 50-100 किलोमीटर के दायरे में घुस नहीं सकता था ...अब शहर में घुसकर गरीबों को मार रहे हैं।” बकौल मलिक, "इन घटनाओं का मैं विश्लेषण नहीं कर सकता, यह दर्दनाक और तकलीफदेह बात है।"