मेरे संघर्ष में अंधेरी स्टेशन पर सोना शामिल नहीं हुआ, यह पत्नी की वजह से संभव हुआ: पंकज
अमिताभ बच्चन ने केबीसी-13 के एपिसोड के दौरान ऐक्टर पंकज त्रिपाठी से पूछा कि 'आपके कलाकार के जीवन में पत्नी का क्या सहयोग रहा' जिस पर पंकज ने कहा, "मेरे संघर्ष में अंधेरी रेलवे स्टेशन पर सोना शामिल नहीं हुआ...यह पत्नी की वजह से संभव हुआ।" बकौल पंकज, "2004 में मुंबई आया था...और 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म मिली।"