मेरे साथ एक संपत्ति सौदे में धोखाधड़ी हुई थी, उस समय कमाया हुआ 70% पैसा खो दिया था: सैफ
ऐक्टर सैफ अली खान ने बताया है कि मुंबई में एक संपत्ति के सौदे में उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। ऐक्टर ने बताया, "एक प्रॉपर्टी में निवेश किया था...मुझसे कहा गया था कि मुझे यह 3 साल में मिल जाएगी लेकिन मुझे अब तक यह नहीं मिली। मैंने उन्हें उस समय कमाया हुआ अपना तकरीबन 70% पैसा दे दिया था।"