अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की कुछ तस्वीरों के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे सिर पर आपका हाथ, आपकी स्नेह भरी निगाहें, प्रोत्साहन के लिए आपके प्यार भरे शब्द...आपके साथ बिताए अनमोल पलों को हमेशा संजोकर रखूंगी। आपकी सादगी, दिव्यता, उत्कृष्टता और अनुग्रह के लिए धन्यवाद।"