inshorts

मेरे सीन्स काटे जा रहे थे, सेट पर सीनियर्स मेरे खिलाफ बोल रहे थे: 'अनुपमा' फेम पारस कलनावत

सीरियल 'अनुपमा' फेम ऐक्टर पारस कलनावत ने कहा है कि सेट पर सीनियर कलाकार उनके खिलाफ बोलते थे। उन्होंने कहा, "(सीरियल में) मेरे सीन्स काट दिए गए। मुझे बुरा दिखाया गया...मेरे बारे में बातें फैलाईं गईं कि मैंने उन्हें धमकी दी है।" बकौल पारस, "अगर...कोई सीनियर आपके बारे में कुछ बुरा बोलता है...तो मेकर्स उनकी बात ही मानेंगे।"