मेलबर्न में मृत मिले मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के जज जॉक ज़ोनफ्रिलो
मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के जज जॉक ज़ोनफ्रिलो (46) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को उनका शव रविवार रात मेलबर्न के एक घर में मिला। विक्टोरिया पुलिस ने कहा है कि उनकी मौत में कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है। सोमवार को मास्टरशेफ के नए सीज़न का प्रीमियर होना था जिसे टाल दिया गया है।