मेलानिया ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा था कि वह सिर्फ केजरीवाल के स्कूल देखेंगी: दिल्ली सीएम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की 2020 में भारत यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा है, "मेलानिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि...वह केवल केजरीवाल के सरकारी स्कूल देखेंगी।" मेलानिया ने उस यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार के एक स्कूल में 'हैप्पीनेस क्लास' अटेंड की थी।