अभिनेता संजय कपूर की बेटी और 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं शनाया कपूर ने कहा है कि वह उत्साहित और नर्वस हैं। उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं...फिल्म में मेरा प्रदर्शन देखकर...लोगों को यह लगे कि मैंने यह मौका कमाया है...इसके लायक हूं...इसे हल्के में नहीं लिया।" बकौल शनाया, उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है।