ऐक्ट्रेस निया शर्मा ने डांस रिऐलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में बतौर प्रतिभागी नज़र आने पर 'ई-टाइम्स' से कहा है, "(अगर) मैं मेहनत नहीं करूंगी तो इस इंडस्ट्री से मेरा नामोनिशान मिट जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं गुमनाम नहीं होना चाहती...अपने काम के लिए प्रसिद्ध होना चाहती हूं...मुझे लोग मेरे कपड़ों व स्टाइल को लेकर जज ना करें।"