मैं अकेला नहीं जिसकी बस छूटी है: भूपेंद्र को गुजरात सीएम चुने जाने के बाद नितिन पटेल

बीजेपी विधायक भूपेंद्र पटेल को रविवार को गुजरात का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मेहसाणा में एक कार्यक्रम में पहुंचे उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, "कई अन्य लोग भी हैं, जिनकी बस छूट गई। मैं अकेला नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "जब तक मैं लोगों, मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों में हूं, कोई मुझे बाहर नहीं कर सकता।"