मैं अपने 50% से अधिक ट्वीट टॉयलेट सीट पर बैठकर करता हूं: एलन मस्क

टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने सोमवार को ट्वीट किया, "मैं अपने कम-से-कम 50% ट्वीट्स पॉर्सिलेन थ्रोन (टॉयलेट सीट के लिए इस्तेमाल होने वाला स्लैंग) पर बैठकर करता हूं।" उन्होंने कहा, "इससे मुझे सुकून मिलता है।" उनका यह ट्वीट टेस्ला में उनके $9 अरब के शेयर बेचने के कुछ दिन बाद आया है।