मैं अपने करियर की कसम खाता हूं, मुझे नहीं पता कि फेसबुक पर कैसे लॉग-इन करते हैं: जॉन

अभिनेता जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह सोशल मीडिया अकाउंट्स इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "मुझसे ये नहीं हो पाता क्योंकि मैं बेहद शर्मीला...हूं।" उन्होंने अपने फोन पर कोई सोशल मीडिया ऐप ना होने की बात बताते हुए कहा, "मैं अपने करियर की कसम खाता हूं...मुझे नहीं पता कि फेसबुक पर कैसे लॉग-इन करते हैं।"