मैं अब और ज़्यादा मेहनत करूंगा: कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद कहा, "मैंने जो कुछ भी किया, किसानों के लिए किया...मैं जो कर रहा हूं वह देश के लिए कर रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "आज मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि...अब और ज़्यादा मेहनत करूंगा ताकि आपके व देश के सपने साकार हो सकें।"