ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 'पिंकविला' से 'असफलताओं को लेकर उनके दृष्टिकोण' पर कहा है, "मैं 40-वर्ष की हूं...ये अब भी मुझे परेशान करता है...मैं अब भी...रोती हूं और खराब महसूस करती हूं।" प्रियंका ने आगे कहा, "लेकिन मैं (असफलताओं से) पहले के मुकाबले जल्दी उबर जाती हूं...क्योंकि मैंने ऐसा करियर बनाया है...जिसमें मैं आज जो हूं उसमें बेहद सहज हूं।"