मैं आजकल अपने परिवार का हिस्सा नहीं हूं: गोविंदा से झगड़े पर भांजा कृष्णा

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने शनिवार को 'द कपिल शर्मा शो' के नए एपिसोड में अपने मामा, अभिनेता गोविंदा से चल रहे झगड़े पर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म इंडस्ट्री का सब पता रहता है...मेरी पूरी फैमिली इंडस्ट्री में है...वो अलग बात है...आजकल मैं फैमिली में नहीं हूं।" कृष्णा और गोविंदा के परिवारों में 2016 से अनबन चल रही है।