inshorts

मैं आज़ाद पंछी हूं, आज़ादी से जीना चाहता हूं: अमित शाह के सुरक्षा लेने के अनुरोध पर ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह के जेड श्रेणी के सुरक्षा कवर स्वीकार करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा, "मेरे जीवन की कीमत सीएए के विरोध में मारे गए 22 लोगों से ज़्यादा नहीं है...मुझे अपने चारों ओर हथियारबंद लोग पसंद नहीं हैं।" बकौल ओवैसी, "मैं आज़ाद पंछी हूं...आज़ादी से जीना चाहता हूं।"