मैं आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हूं, चाहती हूं कि मेरे बच्चे हों: श्वेता बच्चन

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने 'ईटाइम्स' को बताया है कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हैं लेकिन वह अपने दोनों बच्चों अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली के लिए ऐसा नहीं चाहती हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों से कहा है कि जब तक वे कमाएंगे नहीं तब तक उन्हें शादी के बारे में नहीं सोचना है।