मैं आलिया भट्ट के साथ रोमांस नहीं कर सकता, अपनी उम्र को स्वीकार करना चाहिए: संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त ने कहा है कि वह समय के साथ चलने और अपनी उम्र को स्वीकारने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि अब छोटी उम्र की ऐक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी स्क्रीन पर बुरी लगेगी और वह 'आलिया भट्ट के साथ रोमांस नहीं कर सकते'। गौरतलब है, वह उनके साथ 'कलंक' और 'सड़क 2' में दिख चुके हैं।