बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि वह ना तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं और ना ही इसके लिए इच्छुक हैं। विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे नीतीश ने कहा, "हमारा पूरा ध्यान सभी वाम दलों, क्षेत्रीय दलों, कांग्रेस को एकजुट करने पर है। सभी के साथ आने के बड़े मायने होंगे।"