मैं इनसाइडर नहीं हूं, मुझे फिल्म फ्लॉप होने के बाद 100 मौके नहीं मिलते: रोहित रॉय

ऐक्टर रोहित रॉय ने कहा है कि इनसाइडर नहीं होने से उन्हें फिल्मों के लिए संघर्ष करना पड़ा। बकौल रोहित, "मेरी फिल्म फ्लॉप होने पर मुझे 100 मौके नहीं मिलते। शो हिट होने पर मुझे 10 अन्य शो नहीं मिलते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं और भी बहुत कुछ का हकदार हूं, मैं बहुत बेहतर चीज़ों के लिए बना हूं।"