केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक जनसभा में कहा, "मेरे सामने दुविधा है कि मैं वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का। मैं उम्मीद करता हूं वायनाड और रायबरेली दोनों ही मेरे फैसले से खुश होंगे।" लगातार दूसरी बार वायनाड लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद यह उनकी राज्य में पहली यात्रा है।