मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं, वह मेरे आइडल हैं: शाहरुख से तुलना पर रणवीर सिंह

ऐक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'सर्कस' के ट्रेलर रिलीज़ के दौरान 'क्या आप शाहरुख खान की तरह किंग ऑफ बॉलीवुड बनना चाहते हैं' सवाल पर कहा है, "आपने मेरी शोभा बढ़ा दी, मेरा नाम उनके साथ लेकर।" रणवीर ने कहा, "उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं, वह मेरे आइडल हैं।" उन्होंने कहा, "उनका हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान रहा है।"