मैं एक और लॉकडाउन के लिए मानसिक रूप से तैयार हूं: ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा है, "मैं मानसिक रूप से एक और लॉकडाउन के लिए तैयार हूं...स्वास्थ्य पहले आता है।" 1 जनवरी को कोविड-19 से संक्रमित हुईं मृणाल ने क्वारंटीन में रहने को लेकर कहा, "हमारा (ऐक्टर्स का) जीवन बहुत व्यस्त होता है, और अचानक 14 दिनों का आराम मिलना कुछ ऐसा था जिसे मैं पचा नहीं पा रही थी।"