मैं और हर्ष शुरू से ही बेटी चाहते थे लेकिन भगवान की कुछ और मर्ज़ी थी: भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने एक रिऐलिटी शो में कहा है कि वह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शुरू से चाहते थे कि उन्हें बेटी हो। उन्होंने कहा, "शुरुआत से ही हर्ष और मैं अपनी लाइफ में एक बच्ची चाहते थे, लेकिन भगवान की मर्ज़ी कुछ और थी...हमें बेटा हुआ।" भारती ने 3-अप्रैल को बताया था कि उन्हें बेटा हुआ है।