पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के फैसले की प्रशंसा की है। सिद्धू ने कहा, ‘‘17 साल के राजनीतिक करियर में सिद्धू कभी किसी पद के लिए लालायित नहीं रहा, लेकिन हमेशा पंजाब की बेहतरी और उसके लोगों की जिंदगी में सुधार चाहा।’’ बकौल सिद्धू, यह बदलाव का पल है।