प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे कॉमेडियन श्याम रंगीला ने कहा है, "मैं 2016-2017 तक (मोदी) भक्त हुआ करता था लेकिन फिर मुझ पर पाबंदियां लगा दी गई थीं।" राजस्थान निवासी रंगीला ने कहा कि जो टीवी शो उन्हें ऑफर किए गए थे उनमें से उन्हें हटा दिया गया था।