पटियाला से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने गुरुवार को कहा कि वह कांग्रेस में रहकर अपने पद पर बनी रहेंगी। परनीत कौर ने कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने के बयान के बीच कहा, "मेरा पद छोड़ने का...कोई इरादा नहीं है।" हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कैप्टन को अपमानित किया।