मैं कांप रही थी: डायरेक्टर जॉस व्हेडन की 'करियर खत्म करने की धमकी' याद कर गैल गेडोट

हॉलीवुड ऐक्ट्रेस गैल गेडोट ने 'जस्टिस लीग' के सेट पर डायरेक्टर जॉस व्हेडन की करियर खत्म करने की कथित धमकी पर कहा है, "तब मैं कांप रही थी।" बकौल गेडोट, "जब ऐसी बातें कही जाती हैं तो आपको विश्वास नहीं होता और आपका सिर चकराने लगता है। उसने मुझसे ऐसा कहा तो ज़ाहिर है कि दूसरों से भी कहा होगा।"