मैं कैमरे से डरता था: ऐक्टिंग से पहले 2.5 साल तक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने पर दुलकर

अभिनेता दुलकर सलमान ने फिल्मी परिवार से होने और अभिनय में दिलचस्पी होने के बावजूद शुरुआती 2.5-साल एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने की वजह पर 'कर्ली टेल्स' को बताया है कि वह स्टेज और कैमरे से डरते थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता था...ऐक्टिंग नहीं कर पाऊंगा...लोग...मुझे देखना नहीं चाहेंगे। मुझे...अपने पिता (अभिनेता ममूटी) से तुलना होने का डर था।"