मैं खुद इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा: 'बॉलीवुड में रहने के लिए आपकी कृपा की ज़रूरत है' पर सलमान

अभिनेता सलमान खान से 'आप की अदालत' में कहा गया, "किसी की मौत हो जाए तो इल्ज़ाम सलमान पर लगता है कि उन्होंने इंडस्ट्री से निकाल दिया, काम नहीं करने दिया।" इस पर सलमान ने कहा, "मैं खुद इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा हूं। मैं रोज़ पार्टी नहीं करता हूं...ऐसा भी नहीं है कि इंडस्ट्री में मेरे बहुत सारे दोस्त हैं।"